{"_id":"5c6306d2bdec2211b705fcb5","slug":"41549993682-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के कार्ड पर सपोर्ट फार मोदी छपवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के कार्ड पर सपोर्ट फार मोदी छपवाया
Tue, 12 Feb 2019 11:18 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिसवां में शादी के कार्ड पर छपा सपोर्ट फॉर मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार (महराजगंज)। राजनेताओं के समर्थन में तो कार्यकर्ता खूब नारे लगाते हैं, लेकिन कुछ लोगों के दिलों पर कुछ राजनेता इस तरह राज करते हैं कि उनके प्रति लोग कुछ भी करने से गुरेज नहीं करते हैं। ऐसा ही एक वाक्य जिले के सिसवा बाजार कस्बे का है। यहां एक व्यक्ति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति इस कदर दीवानगी है कि उन्होंने बिटिया की शादी के कार्ड पर पीएम मोदी के समर्थन के लिए निवेदन किया है। उनके इस पहल को मोदी के प्रति सम्मान से देखा जा रहा है तो इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
सिसवा क़स्बे के अमरपुरवा मुहल्ले के राजेन्द्र मोदनवाल की बिटिया की शादी 21 फरवरी को है। इसके लिए सगे संबंधियों को निमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। निमंत्रण कार्ड के कवर पेज पर प्रधानमंत्री के सपोर्ट के लिए अपने आप में एक नई पहल की गई है। निमंत्रण के कवर पेज पर ‘सपोर्ट फॉर मोदी’ छापा गया है। इस संबध में राजेंद्र ने बताया कि मोदी देश के अच्छे प्रधानमंत्री हैं। उनके कार्यकाल में देश की गरिमा देश-विदेश में बढ़ी है। इसलिए मैं बिटिया की शादी के कार्ड पर ‘सपोर्ट फॉर नरेंद्र मोदी’ लिखवाया है। उन्होंने ने कहा कि शादी में आने वाले सगे संबंधियों से कार्ड के माध्यम से निवेदन है कि बिटिया के शादी में उपहार लाये या नहीं लाए, लेकिन लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट जरूर करें। राजेंद्र के इस पहल ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया। कार्यकर्ता इसको मोदी की कार्यशैली की दीवानगी बता रहे हैं। बताते चलें कि राजेन्द्र मोदनवाल पेशे से हलवाई हैं, लेकिन वह मोदी के विकास कार्यों से काफी प्रभावित हैं।