{"_id":"5c48af9abdec22735e2d44fa","slug":"41548267418-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रोत्साहन राशि के बदले मानदेय देने के लिए आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की जिला इकाई की तरफ से बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि संगठन की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि की बजाय प्रति माह मानदेय दिए जाने की मांग की जा रही है। सरकार की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। उनका कहना था कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित स्वास्थ्य विभाग के सभी सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करती रही हैं। इसके बावजूद आशा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जो पारिश्रमिक मिलता है उससे आशा कार्यकर्ताओं को परिवार के सदस्यों के पालन पोषण में दिक्कत होती है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को कम से कम 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर मीरा, हिना, सुनीता, मंजू, मीरा, रंभा, शारदा, बिंद्रावती, रत्नावली, रामसवारे यादव, राजू चौधरी, जयराम भारती, प्रमोद आदि मौजूद रहे।