फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 May 2018 11:55 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
स्वच्छ भारत मिशन

विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। तीन माह से वेतन न मिलने और सफाई का सामान उपलब्ध न होने से नाराज सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यालय परिसर समेत पूरे नगर में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। सभी कर्मियों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा। हालत यह है कि जरूरी कार्यों को करने में परेशानी हो रही है।

सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने झाडू लेकर नगर में प्रदर्शन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय आओ, समस्या का समाधान बताओ, नारों के सभी कर्मियों ने रोष प्रकट किया। नगर पंचायत कार्यालय से होते हुए हनुमानगढ़ी, डीएबी चौक, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक तक सभी सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सफाई कर्मी श्रीराम ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष पति बेवजह कर्मचारियों के मामले में पेंच फंसा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर वेतन नहीं मिला तो घर गृहस्थी कैसे चलेगी। इस दौरान लक्षन प्रसाद, दिनेश, ओमप्रकाश, राजेश, राजन, शलीम, दीपक यादव, पारस, दीपक आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्र ने बताया कि कर्मचारियों की मांग जायज है। तीन माह का वेतन नहीं मिला है। उनके वेतन डिमांड पर हस्ताक्षर कर दिया है। केवल नगर पंचाय अध्यक्ष का ही हस्ताक्षर बाकी है। वहीं दूसरी नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस मसले पर कुछ कहने से इंकार दिया। उनकी नजर में कर्मचारी बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed