{"_id":"5aba81704f1c1b57408b5482","slug":"41522172272-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली निजीकरण के विरोध में विभागीय अभियंताओं और कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। आंदोलित अभियंताओं व कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने फैसला नहीं बदला तो आंदोलन जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार के दौरान विद्युत कर्मियों के साथ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई हुई तो प्रदर्शन उग्र होगा।
विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग संगठन के सभी सदस्य निर्धारित समय पर विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर उपस्थित हुए, तथा मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी के निजीकरण के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अगर उक्त पांचों शहरों में निजीकरण का फैसला अविलंब वापस नहीं लिया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। वहीं पर विद्युत अभियंताओं में इंजीनियर राजनरायण, अखिलानंद, रामचंद्र पटेल, अरुण कुमार यादव, कृष्णानंद, तुषार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्य बहिष्कार कर आंदोलन एवं प्रदर्शन करने वालों में रंजन गुप्ता, विनय कुमार मल्ल, उपेंद्र चौरसिया, वजहुल कमर, राजेश ,आलोक कुमार, कार्तिक वर्मा, प्रेम नारायण मौर्य, अजय, कृपाल, उग्रसेन, पप्पू तिवारी, दीपक सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, एसके सिंह, आईएस सिंह, उदय प्रताप, अनिल कुमार श्रीवास्तव, समसुददीन, राघवेंद्र, सुशील कुमार त्रिपाठी, शंभूनाथ चौधरी, जयप्रकाश, मनीष पांडेय, विजय कुमार गौड़ आदि के नाम हैं।
विज्ञापन