{"_id":"67bcc589ae93cd35830870c5","slug":"41-doctors-posted-in-phc-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143434-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीएचसी में 41 डॉक्टर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीएचसी में 41 डॉक्टर तैनात
Tue, 25 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएमओ ने 40 पीएचसी और एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 41 डाॅक्टरों को तैनात किया है। इन केंद्रों पर एमबीबीएस डॉक्टरों के साथ-साथ आयुष चिकित्सकों को भी तैनात किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा, एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रानगर में स्थित है। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रविवार को आयोजित होने वाले मुख्य आरोग्य मेले में डॉक्टरों की अनुपस्थिति रहती है और फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज करते नजर आते हैं।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि 12 ब्लॉकों पर तैनात डॉक्टरों को उनके संबंधित पीएचसी में नियमित रूप से मौजूद रहने और ओपीडी सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।