फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 teachers terminated

कूटरचित प्रमाणपत्र पर नौकरी पाए चार शिक्षक बर्खास्त

Wed, 27 Jul 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
4 teachers terminated
कूटरचित प्रमाणपत्र पर नौकरी पाए चार शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के अलग-अलग विद्यालयों में कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे चार शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि निचलौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बैठवलिया में शिक्षक सैयद अली, प्राथमिक विद्यालय अरदौना में शिक्षक रतन कुमार पांडेय, प्राथमिक विद्यालय बढईपुरवा में शिक्षक अरविंद यादव व प्राथमिक विद्यालय बकुलडीहा में तैनात शिक्षक कन्हैयालाल यादव के कूटरचित प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने की शिकायत मिली थी। जांच कराने पर मामला सही पाया गया। उसके बाद शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
तीन शिक्षामित्रों एवं तीन शिक्षकों का वेतन रोका
महराजगंज। बीएसए ने मंगलवार को नौतनवां क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। गैरहाजिर तीन शिक्षामित्रों, दो प्रधानाध्यापकों एवं एक सहायक अध्यापक का एक दिन का वेतन/मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय तरैनी में शिक्षा मित्र सुमनलता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपिपरी के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश चौधरी, कंपोजिट विद्यालय रेहरा की प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरा मिश्रा, सहायक अध्यापक शशिबाला, विंध्यवासिनी मिश्रा शिक्षा मित्र एवं कंपोजिट विद्यालय राजाबारी की शिक्षामित्र संध्या श्रीवास्तव गैरहाजिर मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed