फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 injured in road accident

सड़क हादसें में चार लोग घायल,हालत गंभीर 16-08-31

Fri, 29 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
4 injured in road accident
सड़क हादसों में चार लोग घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र में दो जगहों पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गये। चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर चारों घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक निचलौल शहर के कोर्ट मुहल्ला निवासी अमित (30) किसी कार्य के लिए भारत-नेपाल सीमा से सटे झुलनीपुर गए थे। जहां से देर रात निचलौल के लिए लौट रहे थे। झुलनीपुर गांव के सेमरहना टोला के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क पर टहल रहे महबूब (35) और उनकी बहन शमशुन (26) बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस तरह से निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार रमेश (26) निवासी कुसमहवा थाना नौतनवां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी है। परिजनों द्वारा घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed