फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 dive in Chandan river and 2 died

चंदन नदी में डूबने से दो बालकों की मौत, दो सुरक्षित

Mon, 11 Jul 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
4 dive in Chandan river and 2 died
चंदन नदी में चार बालक डूबे, दो की मौत
विज्ञापन

ठूठीबारी (महराजगंज)। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा कटखोर बड़ा टोला के दो बालकों की रविवार को चंदन नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं दो दोस्तों को बकरी चरा रहीं तीन बालिकाओं ने टायर फेंक कर बचा लिया। चारों दोस्त नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नदी की धारा में चले गए थे। मृतकों की पहचान पंकज एवं नीतीश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा कटखोर बड़ा टोला के रहने वाले पंकज 10, नीतीश सहनी 11, राजन 8 और बिट्टू 10 चंदन नदी में नहाने गए। सभी नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी चले गए। इन सभी को डूबता देखकर पास में बकरी चरा रहीं बालिकाओं ने नदी में टायर फेंक कर राजन और बिट्टू को बचा लिया, इसके बाद सभी रोते हुए गांव की तरफ भागे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन गांव के लोगों के साथ नदी के तट पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर पंकज एवं नीतीश को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला। दोनों को निचलौल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ने कहा कि पुलिस विभाग पीड़ित परिवार के साथ है। परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता राशि दिलवाई जाएगी। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
भाई-बहन में छोटा था नितीश
चंदन नदी में दोस्तों संग नहाते समय डूबने नितीश की मौत से शैलेन्द्र सहानी के घर का चिराग बुझ गया। नितीश कटखोर निवासी शैलेंद्र सहानी का इकलौता पुत्र था। बेटी साधना (13) उससे बड़ी है। बेटे की मौत से शैलेंद्र व उनकी पत्नी कमलावती देवी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फरिश्ता बनीं बकरी चरा रही तीन बेटियां
ठूठीबारी। चंदन नदी में डूब रहे बालकों के लिए फरिश्ता बनकर तीन बेटियां आईं। इन बेटियों ने विपरीत हालात देखकर धैर्य से काम लिया। तनिक भी घबराई नहीं। नदी के किनारे पेड़ में टायर जोड़कर झूला डाला गया था। बेटियों ने उसे निकालकर रस्सी से बांधकर नदी में फेंका जिसे पकड़कर दो बालक बाहर आ गए। कटखोर बड़ा टोला की रहने वाली सावित्री 12, काजल 10 और सपना 13 के साहस की चर्चा सब कर रहे हैं। चंदन नदी में डूब रहे राजन एवं बिट्टू को इन तीनों बेटियों ने सूझबूझ से बचा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed