फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4 buses standing in Adda -60 thousand loss

हर रोज खड़ी हो रही 4 बसें, हर रोज 60 हजार का नुकसान

Fri, 08 Apr 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
4 buses standing in Adda -60 thousand  loss
हर रोज खड़ी हो रही 4 बसें, 60 हजार का नुकसान
विज्ञापन

महराजगंज। महराजगंज डिपो की चार बसें प्रत्येक दिन खड़ी हो जा रही हैं, क्योंकि इन्हें चलाने के लिए चालक और परिचालक नहीं हैं। ऐसे में परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए महराजगंज डिपो ने लंबी दूरी पर बसों को भेज रहा है। औसतन एक दिन में करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
चालकों की कमी से आय भी प्रभावित हो रही है। औसतन एक दिन की आय पांच लाख रुपये इन दिनों हो रही है। करीब 60 हजार का नुकसान प्रत्येक दिन डिपो को हो रहा है। घाटे को पूरा करने के लिए लंबी दूरी की सेवा संचालित कर आय को बढ़ाया जा रहा है। डिपो में 44 बसें हैं। पांच अनुबंधित बसें संचालित हैं। डिपो में कुल 53 बसें संचालित हो रही हैं। इन दिनों 10 चालक एवं 42 परिचालक की जरूरत है। वर्तमान में 79-79 चालक परिचालक की तैनाती है। यहां से दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी की सेवा संचालित है। इन दिनों चार बसें हर रोज खड़ी हो जा रही हैं, जिससे निगम की आय प्रभावित हो रही है। घाटे से उबरने के लिए हर संभव इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र पांडेय ने बताया कि चालक एवं परिचालकों की कमी को दूर करने की कोशिश जा रही है। लंबी दूरी पर बसों को भेजकर आय बढ़ाने प्रयास किया जा रहा है। चालकों की कमी के कारण समस्या हो रही है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed