फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   396 recruit constables complete their training, take oath and join service

Maharajganj News: 396 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूरा, शपथ लेकर सेवा में रखा कदम

Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
396 recruit constables complete their training, take oath and join service
पुलिस लाइन में आरक्षी को सम्मानित करते डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी। 
पुलिस लाइंस में पासिंग आउट दीक्षांत परेड का किया गया आयोजन
विज्ञापन

अंतः विषय में रजनीश पांडेय और बाह्य विषय में विपिन पांडेय को मिला पहला स्थान
महराजगंज। पुलिस लाइंस में रविवार को रिक्रूट पुरुष आरक्षियों की प्रशिक्षण पूर्णता के उपलक्ष्य में पासिंग आउट दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। कुल 396 रिक्रूट आरक्षियों ने शपथ लेकर पुलिस सेवा में कदम रखा। परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में अनुशासन, समन्वय और उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया, जबकि प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस ने बैच लगाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और रिक्रूट आरक्षियों के टर्न-आउट, कदमताल एवं प्रस्तुति का निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट्स के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया।
विज्ञापन




दीक्षांत परेड के दौरान विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया। अंतः विषय में रजनीश पांडेय तथा बाह्य विषय में विपिन पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब भी 1500 में से 1247 अंक प्राप्त करने पर रजनीश पांडेय को दिया गया। इसके अतिरिक्त शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, भीड़ नियंत्रण, यातायात, योगासन और विशेष तलाशी अभियान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य रिक्रूट्स को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परेड कमांडर के रूप में विशाल सिंह ने प्रथम, विपिन पांडेय ने द्वितीय और संदेश प्रकाश ने तृतीय कमांडर की भूमिका निभाई। समारोह के दौरान सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुशासन को व्यावहारिक जीवन में लागू करना बेहद जरूरी है। उन्होंने रिक्रूट्स को जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही साइबर अपराध और आधुनिक तकनीकी चुनौतियों से निपटने के लिए दिए गए प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, प्रशिक्षण इकाई के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed