फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   37 persons found corona positive

37 कोरोना पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस बढ़कर हुए 193

Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
37 persons found corona positive
37 कोरोना पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस बढ़कर हुए 193
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में रविवार को 37 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय केस बढ़कर 193 हो चुके हैं। प्रत्येक दिन जिले में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। अब तक कुल केस 12704 हो चुके हैं। उनमें 12333 लोग कोनोना से जंग जीत चुके हैं। मरने वालों की संख्या 141 है। होम आइसोलेशन में 83 लोगों का इलाज चल रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 991943 सैंपल की जांच हो चुकी है। रविवार को 940 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए विभाग सतर्क है। लोगों से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिला अस्पताल एवं केएमसी डिजिटल हास्पिटल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। संक्रमितों को होमआइसोलेशन में रखा जा रहा है। निगरानी समितियां सक्रिय हैं। विभाग की ओर से गठित टीम भ्रमण कर संक्रमितों की सेहत के बारे में जानकारी ले रही है। इधर, कुछ दिनों से केस बढ़े हैं। लोगों से अपील है कि हर हाल में मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। समस्या होने पर तुरंत जांच कराने के बाद चिकित्सक की परामर्श के अनुसार ही दवा का सेवन करें। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन

पीएचसी चिकित्साधिकारी समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव
परतावल। क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें पीएचसी श्यामदेउरवां के चिकित्साधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम लखिमा व सोनकटिया में भी एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अधीक्षक डॉ. दुर्गेश सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने तथा घर के सदस्यों से दूरी बनाए रखने के सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed