{"_id":"60c789e38ebc3e753537f522","slug":"3603-people-vacinated-in-rainy-day-maharajganj-news-gkp3980957100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रोधी टीका
विज्ञापन
जिले में खराब मौसम के बाद भी 3603 लोगों का हुआ टीकाकरण
महराजगंज। जिले में टीकाकारण अभियान को गति देने का प्रयास जारी है। सोमवार को शहर से लेकर वन ग्राम तक टीम पहुंची। खराब मौसम के बीच स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर टीकाकरण हुआ। जिले में 5000 लक्ष्य के सापेक्ष 3603 लोगों को टीका लगा।
वनटांगिया ग्राम उसरहवा में सोमवार को चिकित्सा कर्मियों द्वारा कटारा शिव मंदिर में कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.आई ए अंसारी ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। साथ ही बचाव के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान कमलेश सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। इस दौरान डॉ. केपी सिंह, भागवत सिंह, अनिल तोमर, सूर्य प्रताप सिंह, बबिता यादव, रागिनी, देवेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण तेज गति से किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है।