फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   36 village was salact for seminar

पहल शिविर के लिए 36 गांव चयनित, नोडल भी तैनात

Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
36 village was salact for seminar
पहल शिविर के लिए 36 गांव चयनित, नोडल भी तैनात
विज्ञापन

- एक से सात अप्रैल के बीच चयनित गांवों में राजस्व से जुड़ी समस्या के निराकरण व योजनाओं के लाभ के लिए लगेगा कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक से सात अप्रैल के बीच मे जिले के 36 ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाले पहल शिविर के लिए गांवों का चयन कर लिया गया है। तिथिवार उनका निर्धारण करते हुए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी की भी तैनाती कर दी गई है।
ग्राम पंचायत स्तर पर बड़ी मात्रा में जहां राजस्व से जुड़े मामले लंबित हैं, वहीं विकास योजनाओं के लाभ के लिए भी बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। ग्राम स्तर पर उनकी समस्याओं का निदान कराने तथा आमजन को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकास विभाग ने पहल की है। पहल के क्रम में राजस्व व विकास से जुड़े विभागों के ब्लॉक स्तरीय जिम्मेदार निर्धारित तिथि को संबंधित क्षेत्र के पहल शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान तो करेंगे ही, जरुरतमंदों को विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी दिलाएंगे। इससे जहां समस्याओं का समाधान होगा, वहीं विकास की भी रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन

-----------------------------------------
तिथिवार आयोजित होने वाले ग्रामों के नाम
एक व दो अप्रैल- बृजमनगंज के नैनसर, धानी के धानी बाजार, घुघली के मेदनीपुर, लक्ष्मीपुर के पकरडीहा, सदर के रुद्रापुर, मिठौरा के पिपरा नरायन, नौतनवा के हनुमानगढ़िया, निचलौल के बकुलडीहा, पनियरा के मोहद्दीनपुर, परतावल के श्यामदेउरवा, फरेंदा के उदितपुर व सिसवा के गोपाला में शिविर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार व पांच अप्रैल अप्रैल- बृजमनगंज के कोल्हुई, धानी के सिकंदराजीतपुर, घुघली के अहिरौली, लक्ष्मीपुर के रामनगर, सदर के सिसवा अमहवा, मिठौरा के सिंदूरिया, नौतनवा के जिगिना, निचलौल के माधोनगर तुर्कहिया, पनियरा के राजमंदिर, परतावल के बसहिया बुजुर्ग, फरेंदा के बड़हरा कन्हई व सिसवा के शितलापुर में शिविर लगेगा।
छह व सात अप्रैल- बृजमनगंज के शिवपुर, धानी के हथियागढ़, घुघली के भिटौली, लक्ष्मीपुर के शिवपुर थरौली, सदर के बागापार, मिठौरा के दरहटा, नौतनवा के हरदीडाली, निचलौल के बंदी विशुनपुरा, पनियरा के रतनपुरवा, परतावल के बासपार कोठी, फरेंदा के सेमरहनी व सिसवा के पोखरभिंडा में शिविर लगेगा।
------------------------------------------
ब्लॉकवार इन्हें बनाया गया है नोडल अधिकारी
सदर ब्लॉक के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बृजमनगंज ब्लॉक के लिए जिला कृषि अधिकारी, धानी ब्लॉक के लिए उपनिदेशक कृषि, घुघली ब्लॉक के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के लिए जिला विकास अधिकारी, मिठौरा ब्लॉक के लिए परियोजना निदेशक, नौतनवा ब्लॉक के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, निचलौल ब्लॉक के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पनियरा ब्लॉक के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी , परतावल ब्लॉक के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार, फरेंदा ब्लॉक के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी तथा सिसवा ब्लॉक के लिए सहायक निदेशक मत्स्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

----------------------------------
ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पहल शिविर का आयोजन किया गया है। ग्रामीण इसमें हिस्सा लेते हुए मामलों के निस्तारण व योजनाओं के लाभ पर जोर दें।
गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed