Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   35 to 40 patients suffering from allergies and common cold are undergoing treatment.

Maharajganj News: ठंड बढ़ने लगी नाक, कान और गले के मरीजों की संख्या

Wed, 11 Nov 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
35 to 40 patients suffering from allergies and common cold are undergoing treatment.
महराजगंज। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में इन दिनों रोजाना 90 से 100 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 35 से 40 मरीज एलर्जी और सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं। इसके अलावा कान में दर्द, खुजली और भारीपन के साथ गले में खराश और नाक बहने की शिकायतें भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। खासकर सुबह और शाम ठंड के संपर्क में आने से एलर्जी और संक्रमण की समस्या बढ़ रही है। कई मरीज कान में दर्द, भारीपन और सुनने में परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, लगातार छींक आने, नाक बहने और गले में खराश की समस्या से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध ने बताया कि ठंड के मौसम में नाक, कान और गले की विशेष देखभाल जरूरी है। बाहर निकलते समय मास्क लगाएं, ताकि ठंडी हवा सीधे नाक और मुंह में न जाए। ठंडे पानी के सेवन से बचें और गुनगुना पानी पीते रहें। सुबह और शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से परहेज करें। कान में दर्द या भारीपन होने पर खुद से तेल या दवा न डालें। परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड में इन बातों का रखें ध्यान
बाहर निकलते समय मास्क लगाएं और कानों को मफलर या ऊनी टोपी से ढकें।
ठंडे पानी और ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
नियमित रूप से गुनगुना पानी पीते रहें।
सुबह और देर शाम ठंड में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
धूल, धुएं और प्रदूषण से बचाव करें।
गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारा करें।
नाक में उंगली या कोई नुकीली वस्तु न डालें।
कान में दर्द या खुजली होने पर खुद से तेल या दवा न डालें।
सर्दी-जुकाम, कान दर्द या गले की परेशानी लंबे समय तक बनी रहे तो डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed