फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   33 thousand above Voter increased

संसोधित- अनंतिम प्रकाशन में 11 निकायों में बढ़ गए 33,603 मतदाता

Tue, 01 Nov 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
33 thousand above Voter increased
अनंतिम प्रकाशन में 11 निकायों में बढ़ गए 33,603 मतदाता
विज्ञापन

महराजगंज। जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगर निकाय) की ओर से सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 11 निकायों में वास्तविक रुप से कुल 33,603 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नगर पालिका परिषद महराजगंज में वास्तविक रुप से कुल 4480, नौतनवां में 2015 व सिसवां में 2379 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नगर पंचायत आनंदनगर में 5571, निचलौल में 2047, घुघली में 2174, सोनौली में 1193, पनियरा में 3669, परतावल में 5004, बृजमनगंज में 2628 व चौक में 2443 मतदाता वास्तविक रुप से बढ़े हैं। सभी निकायों में अब एक से सात नवंबर के बीच सुबह 10 बजे से पांच बजे के बीच अनंतिम प्रकाशन पर आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा।
निकायों में जोड़े गए व हटाए गए नामों की स्थिति
अनंतिम प्रकाशन में जिले में कुल 50,779 मतदाता बढ़े हैं, जबकि 17,176 का नाम सूची से हटा दिया गया है। नगर पालिका परिषद महराजगंज में इस बार जहां 7097 नाम जोड़े गए हैं वहीं 2,617 मतदाताओं का नाम हटाया गया है। नौतनवां में जहां 3,115 मतदाता बढ़े हैं, वहीं 1100 का नाम हटाया गया है, वहीं सिसवां पालिका मे 1,967 मतदाताओं का नाम बढ़ा है तथा 588 का नाम काटा गया है। नगर पंचायत आनंदनगर मे 7,272 मतदाता का नाम जुड़ा है जबकि 1,701 का नाम काटा गया है। निचलौल में 3,617 मतदाता बढ़े हैं व 1,570 का नाम हटा है। घुघली में 2,796 मतदाताओं का नाम बढ़ा एवं 622 का नाम घटा एवं सोनौली में 1,712 मतदाताओं का नाम बढ़ा व 519 का नाम हटाया गया है। पनियरा में 5,520 मतदाताओं का नाम बढ़ा तथा 1,851 का नाम घटा है। परतावल में 7,117 मतदाताओं का नाम बढ़ा व 2,113 का नाम घटा है। बृजमनगंज में 4,673 मतदाताओं का नाम बढ़ा व 2,045 मतदाताओं का नाम काटा तथा चौक मे 4,893 मतदाताओं का नाम बढ़ा एवं 2,450 का नाम घटा है।
विज्ञापन

--------
अनंतिम प्रकाशन के बाद मतदान के लिए अर्ह पाए गए कुल 2,79,639 मतदाता
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि अनंतिम प्रकाशन से पूर्व 11 निकायों के मतदाताओं की कुल संख्या 246036 थी। 33603 नए मतदाताओं के जुड़ने के बाद अब मतदाताओं की संख्या 2,79,639 हो गई है। अब नगर पालिका महराजगंज में 49,689, नौतनवां में 27,659 व सिसवा में 59,253 तथा नगर पंचायत आनंदनगर मे 31,252, निचलौल में 16,380, घुघली में 10,326, सोनौली में 15,559, पनियरा मे 17,503, परतावल में 20,860, बृजमनगंज में 14,083 तथा चौक में 17,075 मतदाता चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
निकायों में बढ़े व काटे गए मतदाताओं के नामों की सूची को चस्पा कर दिया गया है। आमजन किसी भी प्रकार की आपत्ति को सात नवंबर तक वहीं दर्ज करा सकते हैं।
सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed