फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी

बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी

Sat, 21 Jul 2018 07:08 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन

बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी
बरसात होने पर किसानों के चेहरे खिले
दो दिन तक बेहतर बारिश होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कई दिनों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। धान की फसल सूख रही थी। इस बीच शुक्रवार की रात जिले में हुई हल्की बारिश से सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिली। उधर, गर्मी से बेहाल लोगों ने कुछ राहत महसूस की। जिले में रात में 19 एमएम बारिश हुई। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक सूख रही फसलों के लिए अभी 24 घंटे ठीक से बारिश की जरूरत है। उधर, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। बारिश से मक्का व धान के अलावा खरीफ की अन्य फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है।
कई दिन से तेज बारिश की आस लगाए किसानों को उस समय राहत मिली जब शुक्रवार की रात से बारिश शुरू हुई। कई क्षेत्रों में तो एक-डेढ़ घंटे बाद बारिश बंद हो गई पर कई कस्बों में सुबह 7 बजे तक पानी बरसता रहा। जिले के नौतनवां, पनियरा, घुघली, शिकारपुर, सिंदुरिया, फरेंदा, बृजनमगंज, निचलौल आदि कस्बों में बारिश हुई। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर एएम भास्कर ने बताया कि गर्मी के कारण अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि गणेश दूबे ने बताया कि पिछले कई दिनों से ठीकठाक बारिश नहीं हुई थी। जिससे खरीफ की मुख्य फसल धान व मक्का के अलावा मूंगफली भी सूखने लगी थी। नहरों में पानी खेत तक नहीं पहुंचने से किसान परेशान थे। छोटे व कम जोत वाले किसानों की नजरें केवल आसमान की टिकी थीं। शुक्रवार की रात बारिश होने से किसानों को खासी राहत मिली है। बरसात से किसानों को धान व मक्के की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। प्रगतिशील किसान कन्हैया वर्मा का कहना है कि बारिश होने से सूख रही फसल को राहत मिली है। अगर कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो खेत में लगी पूंजी बर्बाद हो जाती। गोविंद मणि कहते हैं कि धान की फसल पीली पड़ गई थी। रात में बारिश होने से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि जिले में 19 एमएम बारिश हुई है। दो दिन के अंदर बारिश ठीक होने की संभावना बन रही है। क्षेत्रवार टुकड़ों में बारिश होगी। हवा में नमी बनी रहने से उमस से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed