फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   31 corona positive found

1378 सैंपल की जांच में 31 पॉजिटिव मिले

Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
31 corona positive found
1378 सैंपल की जांच में 31 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार कुछ कम हुई है। सोमवार को 1378 सैंपल की जांच में महज 31 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केस कम मिलने से थोड़ी राहत मिली है। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11620 है, जिसमें सक्रिय केस 1929 हैं। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 9589 हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 1736 लोग हैं। 92 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिले में अब तक मृतकों की संख्या 110 है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि जिले में 9600 एंटीजन किट की उपलब्धता है। अब तक 501708 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें कुल 487311 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने बताया कि 104 संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में बेहतर ढंग से किया जा रहा है। होम आइसालेशन में रहने वाले मरीजों को हर संभव सुविधा दी जा रही है। रैपिड रिस्पांस टीम समय समय पर लोगों की जांच करने में जुटी है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन

नरायनपुर गांव में तीन लोग संक्रमित मिले
नौतनवा विकास खंड के नरायनपुर गांव में बीते पंद्रह दिनों के भीतर दस लोगों की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार की दोपहर 136 लोगों की कोरोना जांच की, जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार की दोपहर रतनपुर के सीएचसी के अधीक्षक अमित गौतम के नेतृत्व में पहुंची पांच सदस्यी टीम ने बुखार, खासी व अन्य लक्षण वाले ग्रामीणों का आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट किया, जिसमें संदिग्ध तीन लोगों को मेडिकल किट देकर होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अग्निशमन टीम द्वारा पूरे गांव में सैनिटाइज और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इस दौरान सेराज अहमद, एडीओ पंचायत राधेश्याम सिंह, ग्राम पंचायत सचिव वेंकटेश्वर पटेल, ग्राम प्रधान जयप्रकाश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed