{"_id":"6966a528bd799b9800006a25","slug":"30000-rupees-stolen-from-house-police-investigating-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1197132-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर में घुसकर 30 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर में घुसकर 30 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा कस्बे में सोमवार की रात चोरों ने बेखौफ होकर एक घर में चोरी की। हैरानी की बात यह है कि चोरी की यह घटना श्यामदेउरवा थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित परिवार के अनुसार पूर्व में भी एक बार घर में चोरी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर महराजगंज मुख्य मार्ग पर अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम के ठीक सामने रामकिशुन गुप्ता के मकान के कमरे का ताला तोड़कर बेड, अलमारी व ड्रेसिंग बॉक्स समेत पूरे कमरे को खंगालकर बक्से में रखे 30 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित रामकिशुन गुप्ता ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 7:30 बजे घर का फाटक बंद कर अंदर सो गए थे। सुबह जागने पर देखा कि मुख्य गेट खुला हुआ था और कमरे का ताला टूटा था। बक्से से नकदी गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की सूचना श्यामदेउरवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि वादी की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे के पास पुलिस ने मंगलवार दोपहर चेकिंग अभियान चलाकर चार दोपहिया वाहनों का चालान किया। खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि हरदीडाली चौराहे के पास डंडा नदी पुल के नजदीक चेकिंग अभियान चलाया गया। हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, कागजात आदि दस्तावेज चेक किये गए, जिसमें 4 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। इस अभियान में कांस्टेबल सुरेश सिंह, अवनीश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद