{"_id":"66b16148a8e71ffef5089356","slug":"30-youth-gave-interview-in-employment-fair-maharajganj-news-c-206-1-go11002-128431-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोजगार मेले में 30 युवाओं ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोजगार मेले में 30 युवाओं ने दिया साक्षात्कार
Tue, 06 Aug 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 62 युवा शामिल हुए। मेले में पहुंची कंपनी ने 30 युवाओं का साक्षात्कार लिया। सात अगस्त को परिणाम घोषित किया जाएगा।
जनपद के युवाओं का चयनकर रोजगार देने के उद्देश्य से सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे युवाओं ने रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराया। रोजगार के इच्छुक युवाओं के चयन के लिए पहुंची काशी एग्रो बायोटेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड ने 30 युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार देने पहुंचे संदीप कुमार ने कहा कि साक्षात्कार अच्छा हुआ है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि काम कहां दिया जाएगा और वेतन कितना मिलेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि जनपद के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है। सोमवार को सेवायोजन कार्यालय पर इस वित्तवर्ष का पांचवां रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 62 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें से 30 युवाओं का साक्षात्कार कंपनी ने लिया है। परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।