फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   30 high mast lights will be installed in Vantangiya and Musahar villages.

Maharajganj News: वनटांगिया और मुसहर गांव में लगेंगी 30 हाई मास्ट लाइटें

Fri, 15 Mar 2024 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Mar 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
30 high mast lights will be installed in Vantangiya and Musahar villages.
महराजगंज। भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ मंडल की ओर से कारपोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत महराजगंज जनपद के वनटांगिया और मुसहर गांव में 30 हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 89 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। चेक वितरण कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के सिटी ब्रांच में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और डीजीएम संजीव कुमार ने भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सचिव विमल कुमार पांडेय को 89 लाख 95 हजार का चेक सौंपा।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार वनटांगिया गांव के विकास के लिए संकल्पित हैं। राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सरकार ने विकास के अनेक कार्य किए हैं। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में गांव में बिजली, सड़क, पानी सहित राजस्व गांव का दर्जा दिए जाने के क्रम में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के आरएम अभय श्रीवास्तव, बीएम पीयूष कुमार ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पीजी कॉलेज के डॉ. शांतिशरण मिश्र ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, ओमप्रकाश पटेल, पटेल, मनोज वर्मा, सुनील कुमार मिश्र, विश्वशर्मा पटेल, संजीव शुक्ला, जगदीश मिश्रा, नूर मोहम्मद, शैलेंद्र निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed