फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 persons injured

बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे

Sat, 25 Sep 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
3 persons injured
बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहवा खुर्द में शनिवार को दोपहर बाद बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए जिसमें एक को सीएचसी बनकटी व दो लोगों को पैसिया ललाइन में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करमहवा खुर्द निवासी सलीम (55), रियाज (12) व साबिर (60) गांव के बाहर पोखरे पर भैंस चराने गए हुए थे। बताया जाता है कि शनिवार को करीब 3 बजे बारिश होने लगी। तभी तीनों लोग एक पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी दौरान अचानक बिजली गिर गई जिससे तीनों लोग झुलस गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को पैसिया ललाइन में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान साबिर की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी बनकटी में रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने तीन लोगों के बिजली गिरने से घायल होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed