फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 officers salary stoped

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित तीन अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 12 Apr 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
3 officers salary stoped
समीक्षा बैठक में न आने वाले तीन अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि जिले में कराए जाने वाले विकास कार्यों को मानक व गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य व दुग्ध विकास अधिकारी का वेतन भी रोकने का निर्देश दिया।
डीएम सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वे पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय तथा इंडिया मार्का हैंडपंपों की वस्तु स्थिति का स्थलीय सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। यह भी पता करें कि कितने हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर की आवश्यकता है। उनकी सूची श्रेणीवार बनाते हुए उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पनियरा से कोटा तक की सड़क मरम्मत न कराने वाले ठेकेदार के विरुद्ध नाराजगी जताते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एमडी को पत्र भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, छात्रवृत्ति, विद्युत, गन्ना भुगतान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मत्स्य पालन, श्रम सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान अपर एसडीएम महेंद्र प्रताप, परियोजना निदेशक आरके पाल, उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी, डीपीआरओ केबी वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
नहर सिल्ट सफाई के व्यवस्था की जांच के लिए समिति गठित
डीएम ने सिंचाई खंड प्रथम की ओर से कराए जाने वाले नहर के सिल्ट सफाई कार्य की व्यवस्था की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित करने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed