{"_id":"6437012283e19ab32c0fdd54","slug":"3-arrested-with-5-bikes-maharajganj-news-c-7-1-123419-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 13 Apr 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे निचलौल-झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित सेमरहना पुल पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को पांच चोरी की बाइक और एक चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शितलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल अपनी टीम के साथ निचलौल झुलनीपुर नहर मार्ग स्थित सेमरहना पुल पर वाहन की तलाशी ले रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक निचलौल से भारत नेपाल बॉर्डर को ओर जाते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस रोककर तलाशी लेते हुए सख्ती से पूछताछ की, तो उनके पास से एक चाकू और पांच चोरी की बाइक बरामद की गई।
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम हबीबुल्लाह उर्फ शालू और शिवकुमार वर्मा निवासी मिश्रवलिया तथा संदीप पटेल निवासी सोहगीबरवा टोला भोतहा बताया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।