{"_id":"63e3ff34d97e3f49ad0f148c","slug":"3-arrested-maharajganj-news-c-7-1-47815-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज: गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज: गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार
Thu, 09 Feb 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
सबयां टोला में लगी भीड़
सिसवा बाजार ( महराजगंज)। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबयां बिचला टोला में मंगलवार को दो साल की मासूम बच्ची के साथ गर्भवती महिला के संदेहास्पद मौत के मामले में कोठीभार पुलिस ने सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया। सास व ससुर को जहां न्यायालय भेज दिया। वहीं, मृत महिला के अंतिम संस्कार के लिए पति को पुलिस अभिरक्षा में रखा। बुधवार रात आठ बजे बनकटिया घाट पर मृत महिला के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
गर्भवती गीता और मासूम दो वर्षीय अर्पिता की मौत के मामले में मृत महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ससुर श्रीकिशुन, सास कलावती देवी व पति संदीप को गिरफ्तार भी कर लिया। पति संदीप को पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए रोक लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना में सास व ससुर का चालान किया गया है। अंतिम संस्कार के बाद पति का भी चालान किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
महिला से विवाद की बात आ रही सामने आंबेडकर नगर सबयां में मंगलवार को हुई हृदय विदारक घटना में मृतका का दूसरी महिला से विवाद की बात सामने आ रही है। वार्ड वासियों का कहना है कि एक महिला की वजह से संदीप व उसकी पत्नी गीता में आए दिन विवाद होता था। दो दिन पहले भी उस महिला ने गीता का विवाद हुआ था जिससे गीता काफी आहत थी । मृतका के भाई निरंजन ने बताया कि मंगलवार सुबह संदीप ने फोन कर के गीता को मायके ले जाने की बात कही थी। उधर, संदीप का कहना है कि मोबाइल में दूसरी महिला कि तस्वीर देख आए दिन झगड़ा होता था। मेरा दूसरी महिला के साथ कोई संबंध नहीं है। सिर्फ शक के कारण गीता ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
मृतका के घर पसरा सन्नाटा
घटना के बाद से ही मृतका के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के हर घर में घटना को लेकर चर्चा होती मिली। ग्रामीणों ने कहा कि मृतका का स्वभाव अच्छा था। आए दिन हो रहे विवाद की वजह से दोनों के विश्वास की डोर कमजोर होती चली गई। घटना उसी का परिणाम है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घाट तक गए मृतका के पिता, भाई व मामा
पोस्टमार्टम हाउस से शव के मिलने के बाद मृतका के पिता, भाई व उसके मामा बनकटिया घाट तक साथ गए। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूूरी होने के बाद वे अपने घर के लिए रवाना हो गए।