{"_id":"67d59d8aa8418f0dbe020e3b","slug":"294-farmers-registered-for-farmer-registry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144702-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए 294 किसानों ने पंजीकरण कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए 294 किसानों ने पंजीकरण कराया
Sat, 15 Mar 2025 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से जारी है। शनिवार को जिले में कुल 294 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इसमें नौतनवा से 39, निचलौल से 77, फरेंदा से 27 और महराजगंज से 151 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। कृषि विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण होगा।
जानकारी के अनुसार, शासन की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी पर बीज, खाद, कृषि उपकरण और अनुदान जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सोलर पंप योजना और अन्य कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ भी केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनका नाम फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज होगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए वे कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, खतौनी, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी होती है। इसके बाद कृषि विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच कर पंजीकरण को मंजूरी दी जाती है।
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉकों के सहायक कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करें और ज्यादा से ज्यादा किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। इसके लिए गांव-गांव में कैंप लगाने और पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की योजना बनाई गई है।