फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2813 people received anti-coronary vaccine

2813 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
2813 people received anti-coronary vaccine
महिला अस्पताल में कोविड टीका लगवातीं विमला देवी। - फोटो : MAHARAJGANJ
2813 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में 64 केंद्रों पर शनिवार को भी 45 साल से अधिक उम्र के 2813 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
महराजगंज अस्पताल में 210 लोगों को टीका लगा। न्यू पीएचसी पैसिया बाबू में 30 लोगों को टीका लगा। जिले में 12000 लक्ष्य के सापेक्ष 2813 लोगों को टीका लगाया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है। सीएचसी परतावल के अधीक्षक डॉ. दुर्गेश सिंह ने बताया कि सीएचसी परतावल, पीएचसी श्यामदेउरवां में 253 लोगों को टीका लगा। फरेंदा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों पर 621 लोगों को टीका लगाया गया। फरेंदा सीएचसी, लोक विद्या पीठ नगर व बृजमनगंज तथा धानी सीएचसी पर टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ अंग्रेस सिंह ने बताया कि सीएचसी फरेंदा में दो केंद्रों में उदितपुर व फरेंदा में 167 लोगों को टीका लगाया गया। बृजमनगंज में 219 और धानी सीएचसी पर 235 लोगों को टीका लगाया गया।
गोरखपुर से लौटा तो जांच में मिला पॉजिटिव
फरेंदा/परतावल। कतरारी कस्बे में कोरोना की जांच के लिए 10 बसों से 155 यात्रियों की आरटीपीसीआर और 155 एंटीजन जांच की गई। निचलौल ब्लॉक का एक पॉजिटिव मिला है। वह शनिवार की सुबह गोरखपुर किसी काम से गया था। वापस आने के दौरान जिले की सीमा पर कतरारी में हुई जांच में पॉजिटिव मिला। इस दौरान डॉ. दुर्गेश सिंह कुलदीप, अवधराज आदि शामिल रहे। सीएचसी बनकटी के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया कि टीम ने 198 लोगों की कोविड जांच की। कोई पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन

जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले
महराजगंज। जिले में शनिवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें फरेंदा में तीन, महराजगंज, निचलौल और परतावल में एक-एक पॉजिटिव शामिल हैं। 10 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 5932 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 87 हैं। अब तक 5754 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 91 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि बचाव के प्रति सभी लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed