फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   27 logon ki hui screening

अमरोहा व सहारनपुर से पहुंचे 27 लोगों की स्क्रीनिंग, भेजे गए घर

Wed, 15 Apr 2020 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
27 logon ki hui screening
महराजगंज बस स्टेशन पर अमरोहा से आये लोगों की जांच करते डॉक्टर केपी सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
अमरोहा व सहारनपुर से पहुंचे 27 लोगों की स्क्रीनिंग, भेजे गए घर
विज्ञापन

महराजगंज। अमरोहा और सहारनपुर प्रशासन ने 27 लोगों को बुधवार को बस द्वारा यहां भेजा गया। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सकीय टीम ने सभी की स्क्रीनिंग की। हालत सामान्य मिलने पर टीम ने स्थानीय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से उन्हें घर भेजा।

सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि अमरोहा जिले में क्वारंटीन किए गए जिले के 11 लोगों को वहां के प्रशासन ने रोडवेज बस से यहां भेजवाया था। इसी तरह सहारनपुर से भी 16 लोगों को भेजा गया। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर स्टेशन पर आए सभी युवकों का चिकित्सकीय टीम के सदस्य डॉ. मनोज मिश्रा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह व बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह ने जांच की। जांच में सभी सामान्य मिले, जिस पर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से उन्हें जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचा दिया गया। यह भी कहा गया है कि घर जाने के बाद भी वे घर पर ही रहें, गांव में घूमने के लिए न निकलें। इस विपरीत समय में किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिए पूरी तरह सावधानी बरतें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेेेशानी का सबब बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed