फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2.63 lakhs fraud in the name of job in fertilizer

Maharajganj News: फर्टिलाइजर में नौकरी के नाम पर 2.63 लाख की ठगी

Thu, 26 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
2.63 lakhs fraud in the name of job in fertilizer
महराजगंज। जिले में जालसाजों का नेटवर्क गहरा है। बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनको कंगाल कर रहे हैं और अपनी तिजोरी भर रहे हैं। शास्त्री नगर के मुकेश कन्नौजिया से जालसाज ने गोरखपुर फर्टिलाइजर में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.63 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने गोरखपुर जिले के उस्का मीरपुर थाना चिलुआताल निवासी राहुल तिवारी के विरुद्ध केस दर्ज किया। न्यायालय में दाखिल वाद में नगर पालिका महराजगंज शास्त्री नगर निवासी मुकेश कन्नौजिया ने बताया कि गोरखपुर जिले के उस्का मीरपुर थाना चिलुआताल निवासी राहुल तिवारी से करीब चार साल से संबंध है। उससे लेनदेन होता रहता था। बेरोजगार होने के कारण उसके साथ मिलकर जमीन-खरीद फरोख्त कर जिविकोपार्जन कर रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में राहुल ने गोरखपुर फर्टिलाइजर में नौकरी दिलाने की बात कही। उसकी बातों में आकर सितंबर 2022 में 50 हजार रुपये महराजगंज में दे दिया। इसके बाद 2.16 लाख रुपये अपने खाते से फोन पे से ट्रांसफर किया। रकम लेने के बाद उसने फर्टिलाइजर गोरखपुर का नहीं रेलवे का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। उससे पूछा की फर्टिलाइजर गोरखपुर में नौकरी की बात हुई थी तो रेलवे का कहां से नियुक्ति पत्र आ गया। उसका वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। उससे रकम मांगा तो 13 हजार रुपये दिए। इसके बाद धमकी देने लगा।

दबाव बनने पर राहुल तिवारी और उसके भाई ने किश्तों में रकम देने की बात कही थी, लेकिन नहीं दिए। आरोप है कि शिकायत पर मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में वाद दाखिल किया।सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी राहुल तिवारी निवासी उस्का मीरपुर थाना चिलुआताल, जिला गोरखपुर के खिलाफ धाेखाधड़ी समेत अन्य धारा में केस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed