फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   25,000 reward arrested, sent to jail

Maharajganj News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Sat, 08 Nov 2025 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
25,000 reward arrested, sent to jail
भिटौली। भिटौली पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी हरिओम चौहान निवासी अहिरौली थाना अहिरौली, जनपद कुशीनगर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर कई जनपदों में लूट, हत्या और गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इनामी अपराधी हरिओम चौहान को पुलिस ने कुशीनगर जनपद के बकुलहा इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोल्हुई, पुरंदरपुर महराजगंज, पिपराइच व गोरखपुर के कई थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि हरिओम चौहान अपने गिरोह के साथ ट्रेलर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह की गतिविधियों के चलते पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभियुक्त को गैंगस्टर के तहत न्यायालय में चालान कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed