फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   25-year-old married woman stunned at 58-year-old Sokha

25 साल की विवाहिता 58 साल के सोखा पर फिदा

Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
25-year-old married woman stunned at 58-year-old Sokha
25 साल की विवाहिता 58 साल के सोखा पर फिदा
विज्ञापन

अड्डा बाजार (महराजगंज)। नौतनवां थानाक्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय विवाहिता पड़ोसी गांव के 58 वर्षीय सोखा पर फिदा हो गई। दोनों घर से फरार हो गए। पकड़े जाने पर दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। परिजन भी राजी हो गए। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई से मना कर दिया।

सुलहनामा के अनुसार अब दोनों कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहे हैं। बताया गया कि विवाहिता साल भर से मायके में रह रही थी। यहीं से पड़ोसी गांव में सोखा के यहां झाड़फूंक कराने जाती थी। सोखा की पत्नी की मौत हो चुकी है। छह महीने से दोनों के बीच प्रेम हो गया। विवाहिता के पिता के अनुसार दोनों के बीच संबंध का शक उन्हें था। दो अगस्त की रात दोनों नेपाल भाग गए। तीन अगस्त की सुबह विवाहिता के पिता ने पुलिस को नामजद शिकायती पत्र दिया। पुलिस के दबाव में आरोपी सोखा के परिजनों ने दोनों को नेपाल से ढूंढ निकाला। शुक्रवार को संपतिहा चौकी लाए गए, जहां दोनों के परिजनों के अलावा भीड़ जुटी। इस दौरान सोखा और विवाहित शादी करने की जिद पर अड़ गए। अंत में दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं करने और कोर्ट खुलते ही न्यायालय में विवाह करने की शर्त पर सुलहनामा बनाया। वहां से युवती को सोखा के साथ भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज गंगाराम यादव ने मामले में सुलह होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed