{"_id":"6861478b5f2d2e85590e0053","slug":"25-thousand-inaki-notorious-gangster-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153217-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
Sun, 29 Jun 2025 10:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस की सतर्कता से 25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस के शिकंजे में आ गया। श्यामदेउरवां और पनियरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को उसे बनरहवा पुल के पास से गिरफ्तार किया। रहमतुल्लाह के खिलाफ महराजगंज, संतकबीर नगर और अकबरपुर जनपद में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट, धमकी, दलित एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
रहमतुल्लाह मूल रूप से ग्राम गुलहरिया थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर का निवासी है। वर्तमान में महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित फातिमा नगर में रह रहा था। उस पर यूपी गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 10 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे रहमतुल्लाह की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।