{"_id":"685eead02779598cf9054557","slug":"25-peoples-accounts-frozen-on-cyber-cells-complaint-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-153023-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइबर सेल की शिकायत पर 25 लोगों का खाता फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइबर सेल की शिकायत पर 25 लोगों का खाता फ्रीज
Sat, 28 Jun 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। सीमावर्ती क्षेत्र के नौतनवा और सोनौली के करीब 25 ग्राहकों का खाता साइबर सेल की शिकायत पर बैंकिंग सेवा कंपनियों ने फ्रीज कर दिया है। उनके खाते के लेनदेन की जांच की जा रही है।
चर्चा है कि खाते से कैसीनों जाने वाले युवकों का पैसा मंगाया जाता था। रकम नेपाल ले जाने के एवज में दो से तीन प्रतिशत कमीशन लिया जाता था। चर्चा है कि सीमावर्ती क्षेत्र के नौतनवा और सोनौली कस्बे में करीब दो दर्जन से अधिक युवकों के बैंक एकाउंट साइबर सेल की शिकायत पर बैंकिंग कंपनियों ने फ्रीज कर दिया है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवक दूसरे का पैसा अपने खाते में मंगवाते थे। दो से तीन प्रतिशत कमीशन पर नेपाल पहुंचा देते हैं। बीते दिनों ऐसे ही रकम पहुंचाने के दौरान नेपाल पुलिस ने नौतनवा के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 40 लाख रुपये बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक सोनौली के मैनेजर विनय वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन केवल अपने पहचान वाले व्यक्तियों से करें। साइबर सेल का मेल आने पर खाता फ्रीज होता है। उन्हीं के मेल आने के बाद उच्चाधिकारी उसे खोलते हैं।