फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2,465 villagers received installment of personal toilet

Maharajganj News: 2,465 ग्रामीणों को व्यक्तिगत शौचालय की मिली किस्त

Sun, 17 Nov 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Nov 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
2,465 villagers received installment of personal toilet
महराजगंज। पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायतों को स्वच्छता की ओर आगे बढ़ने में सहयोग कर रहा है। व्यक्तिगत शौचालय अनुदान के तहत ब्लाॅकवार न सिर्फ पात्रों से आवेदन लिए जा रहे हैं, बल्कि अनुदान से शौचालय निर्माण कराकर ग्रामीणों को स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। विभाग ने 147.90 लाख रुपये विभिन्न ब्लाॅक के लाभार्थियों के खाते में भेजकर शौचालय निर्माण की कवायद को प्रारंभ कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग ने दीपावली के पहले शौचालय अनुदान योजना के कुछ लाभार्थियों के खातों में धन भेजा था, लेकिन बड़ी संख्या में लाभार्थी इससे वंचित रह गए थे। इन लोगों को इंतजार था की विभाग उन्हें सहयोग उपलब्ध कराए, जिससे वह भी शौचालय निर्माण करा सकें। इसके लिए वह सचिव और ब्लाॅक कार्यालय तक चक्कर भी लगा रहे थे। खंड विकास कार्यालय से लोगों को आश्वासन मिल रहा था कि शीघ्र धनराशि खातों में भेजी जाएगी। अनुदान की पहली किस्त के रूप में 6000-6000 रुपये की धनराशि प्रेषित कर जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे दूसरी किस्त निर्माण के दौरान प्रेषित की जा सके। शौचालय अनुदान के तहत बृजमनगंज ब्लाॅक के 131 लाभार्थी, धानी 17, घुघली 215, लक्ष्मीपुर 141,सदर 235, नौतनवा 288, निचलौल 221, पनियरा 420, परतावल 41, फरेंदा 434, सिसवा ब्लाॅक के 322 लोगों के खाते में धन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed