फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   23 will take part in ground breaking

Maharajganj News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे उद्यम विभाग के 23 निवेशक

Fri, 28 Apr 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 28 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
23 will take part in ground breaking
100 करोड़ से अधिक का करेंगे निवेश, 1000 से अधिक को रोजगार से जोड़ने की होगी पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अगस्त-सितम्बर में लखनऊ में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्यम विभाग के कुल 23 निवेशक हिस्सा लेंगे। इसमें लगभग 100 करोड़ का निवेश होगा व 1000 से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने में सफलता मिलेगी।

उद्यम क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए शासन-प्रशासन व उद्यम विभाग की ओर से नियमित रूप से प्रयास किया जा रहा है। निवेशक सम्मेलन के बाद अब अगस्त-सितंबर में ग्राउंड ब्रेकिंग सेेेरेमनी लखनऊ में होनी है, ऐसे मेें उन निवेशकों को उसमें प्रतिभाग कराया जाना है जो उस अवधि तक अपने निवेश संबंधी कार्य को प्रारंभ कर देंगे। उद्यम विभाग की ओर से कुल 23 उद्यमियों का नाम उद्योग निदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन


सात करोड़ से अधिक के निवेशकों का विवरण
12 करोड़ की लागत से पवन जायसवाल की ओर से फ्लोर मिल, 10 करोड़ की लागत से सुधाकर जायसवाल की ओर से ब्रान साल्वेंट यूनिट, 10 करोड़ की लागत से फूलचंद अग्रवाल की ओर से मैदा, सूजी व आटा प्लांट, 10 करोड़ की लागत से राकेश गुप्ता की ओर से मिनी सिटी माॅल,10 करोड़ की लागत से विकास गुप्ता की ओर से एल्मयुनियम प्लांट, आठ करोड़ की लागत से ब्रजेंद्र सिंह व राघवेंद्र पांडेय ने राइसमिल यूनिट व साढ़े सात करोड़ की लागत से चंद्रमुनि की ओर से राइसमिल प्लांट में निवेश किया जाना है। इससे लगभग 600 लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इससे भी 400 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कर रहे छोटे प्लांट में निवेश
कुलदीप सिंह की ओर से डेढ़ करोड़ का राइसमिल प्लांट, मनोज जायसवाल की ओर से साढ़े तीन करोड़ से स्पाइस निर्माण, मानवेंद्र सिंह की ओर से साढ़े तीन करोड़ से शीतगृृह, निखिल आनंद की ओर से तीन करोड़ की लागत से चावल निर्माण यूनिट, रीना मिश्रा की ओर से ढ़ाई करोड़ की लागत से राइसमिल, ज्ञानेंद्र पटेल की ओर से दो करोड़ की ओर से राइसमिल, दिग्विजय मिश्रा की ओर से डेढ़ करोड़ की लागत से बायो प्लांट, कंचन देवी की ओर से दो करोड़ का राइसमिल, मनोज कुमार की ओर से दो करोड़ से स्टील इंडस्ट्री प्लांट लगाया जाएगा। इसके साथ ही साढ़े सात करोड़ से एग्रो उद्योग, डिटर्जेंट पाउडर, राइसमिल व नमकीन फैक्ट्री आदि के कार्य होंगे।
कोट
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले से कुल 23 निवेशकों की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा। निवेश के बढ़ने से जिले के विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed