फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   22199 people Vaccinated

टीकाकरण

Sat, 27 Nov 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
22199 people Vaccinated
जिले में 22,199 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने में लोगों को अब परेशानी नहीं हो रही है। इन दिनों केंद्र पर ज्यादा भीड़ नहीं होने से लोग आराम से टीका लगवाकर चले जाते हैं। शुक्रवार को जिले में 22199 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल समेत जिले के अन्य केंद्रों पर लोग टीका लगवाने पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल, घुघली, परतावल, सिसवां समेत अन्य केंद्रों पर लोगों ने टीका लगाया। इसके अलावा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर लोगों को टीका लगाने में जुटी है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शत- प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश जारी है। सभी कर्मी बेहतर ढंग से कार्य में जुटे हैं।

कोई पॉजिटिव नहीं मिला
महराजगंज। कोरोना पॉजिटिव शुक्रवार को कोई नहीं मिला। अब तक कुल केस 12441 केस सामने आ चुका है। मरने वालों की संख्या 141 है। अब तक 12299 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टीक द्वारा लोगों की जांच की जा रही है। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed