फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   22 complaints were resolved on the spot

Maharajganj News: मौके पर ही 22 शिकायतों का समाधान कर दिया गया

Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
22 complaints were resolved on the spot
महराजगंज। मंगलवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम महराजगंज कार्यालय परिसर में विद्युत सेवा महाअभियान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कैंप संचालित किया गया। विद्युत विभाग के अनुसार, इस शिविर में खंड प्रथम क्षेत्र के अंतर्गत कुल 47 शिकायतें उपभोक्ताओं की ओर से 1912 पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गईं। इनमें से मौके पर ही 22 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उच्चाधिकारियों की देखरेख में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं देने के लिए विभाग सतत प्रयास कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा
महराजगंज। मंगलवार को शहर स्थित कसौधन महासभा के कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कसौधन ने कहा कि समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। समाज में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में संगठन की अहम भूमिका है। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार, युवा वर्ग को जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और नियमित रूप से जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। बैठक में कई लोगों ने अपने सुझाव भी साझा किया। संवाद
विज्ञापन


डिजिटल लेनदेन के प्रति किया गया जागरूक
महराजगंज। विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत जंगल दुधई उर्फ चेहरी में मंगलवार को लीड बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता गोष्ठी का आयोजन हुआ। ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न सरकारी योजनाओं और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी में लीड बैंक प्रबंधक भूपेंद्र नाथ मिश्रा ने बैंक खाता खोलने, एटीएम कार्ड उपयोग, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, बीमा योजनाएं व प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना व सुकन्या समृद्धि योजना जैसी वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ये योजनाएं ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तीकरण में सहायक हो सकती हैं। गोष्ठी में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें साइबर ठगी से बचाव, फर्जी कॉल और लिंक से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में उतरी समाजवादी महिला सभा
महराजगंज। स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम को शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए तत्काल इस प्रक्रिया को रोकने की मांग की।


जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह ने कहा सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मर्ज की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रत्येक बस्ती में एक किलोमीटर के दायरे में प्राथमिक विद्यालय और तीन किलोमीटर के दायरे में उच्च प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को पुनः सुनिश्चित किया जाए। सत्यभामा सिंह ने कहा कि यह निर्णय गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों के शिक्षा के अधिकार को छीनने वाला है। स्कूलों के मर्ज होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में कठिनाई होगी, जिससे ड्रॉपआउट दर बढ़ने की आशंका है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने से लाखों रसोइयां बेरोजगार हो जाएंगी। इस दौरान अंकिता चौधरी, गीता देवी, मनोरमा, रुना देवी, इंदु देवी, कुंवर यज्ञदत्त और अमीरून निशा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed