फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   31 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प

31 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प

Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
31 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प
31 संपर्क मार्गों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

23.60 करोड़ खर्च कर की जाएगी मरम्मत

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में विभिन्न जगहों बने 31 क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने इन चिह्नित क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत का काम शुरू कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मरम्मत का काम शुरू करने के लिए शासन स्तर से 20 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
लोक निर्माण विभाग की तरफ 23.60 करोड़ रुपये खर्च कर 31 संपर्क मार्गों की मरम्मत की कार्ययोजना को शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 20 प्रतिशत धनराशि विभाग को प्राप्त भी हो गई है। रकम प्राप्त होने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदा भी आमंत्रित कर लिया है। प्रस्तावित 31 सड़कों में से कुछ पुराने क्षतिग्रस्त मार्गों का जीर्णोद्धार कराने की योजना है जबकि कुछ नए संपर्क मार्ग भी बनाए जाएंगे। इन 31 सड़कों की कुल लंबाई करीब 33 किमी है। संपर्क मार्गों के निर्माण का काम पूरा हो जाने के बाद संबंधित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि कुछ संपर्क मार्गों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए 23.60 करोड़ रुपये की प्रस्तावित कार्ययोजना को हरी झंडी मिल गई है। इसके तहत कुल 33 किमी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। काम शुरू करने के लिए निविदा आमंत्रित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed