{"_id":"5ad63b684f1c1b3b0b8b51dd","slug":"21523989352-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर लंबी कतार से परेशान उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर लंबी कतार से परेशान उपभोक्ता
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के लोगों को कैश के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटो लाइन में खड़ा होना उपभोक्ताओं की मजबूरी है। मंगलवार को नगर में तमाम एटीएम में कैश नहीं था। जिस एटीएम से धन निकल रहा था। वहां उपभोक्ताओं की लंबी कतार से लोगों को परेशानी हुई। नगर में विभिन्न बैंकों के करीब 16 एटीएम लगे हैं। लेकिन आधे से अधिक एटीएम अक्सर ड्राई रहते हैं।
मंगलवार को नगर के एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रूपया निकालने के लिए लोग कतार में खड़े रहे। भिटौली क्षेत्र के मनीष ने कहा कि धन निकालने के लिए करीब 10 किलोमीटर की दूरी से आए हैं। सोचा की नगर के सभी एटीएम खुले रहेंगे तो कैश निकालने के लिए लाइन नहीं लगाना पड़ेगा और आसानी से पैसा मिल जाएगा। लेकिन यहां तो पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में ताला लटका हुआ है। वहीं कई एटीएम में कैश नहीं है। एटीएम के लाइन में खडे़ मिठौरा क्षेत्र के अमरसेन ने कहा कि लाइन लंबी है पता नहीं पैसा मिलेगा की नहीं। उन्होंने बताया कि नगर के कई एटीएम पर गया लेकिन सभी एटीएम खाली हैं। यहां आया तो लोगों की लंबी कतार है।
विज्ञापन