फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आन्दोलन पर डटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

आन्दोलन पर डटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 09 Nov 2017 05:30 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
आन्दोलन पर डटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
महराजगंज। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला कमेटी का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। साथ ही चेतावनी दी कि मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के संरक्षक अभिमन्यु तिवारी ने सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। कहा कि जब चुनाव आता है तो बडेे़े - बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जीत जाने के बाद वादा पूरा नहीं किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का वादा किया था लेकिन प्रदेश में सरकार बनने के छह माह बाद भी मानदेय में वृद्धि नहीं की गई। यही नहीं, मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे से समय से आंदोलन कर रहे हैं, इसके बावजूद उनकी मांगों की तरफ से सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलन शुरू हुए काफी समय हो गए लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की इस उदासीनता का जवाब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में देंगे। इस दौरान पुनीता देवी, सरोज, नूरी पांडेय, अनीता, राजकुमारी, तेरसी देवी, इंदू , कुमुद, चंद्रावती, उषा पांडेय, चंद्रकला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed