फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बिजली कटौती को लेकर पीजी कालेज के छात्रों में गुस्सा

बिजली कटौती को लेकर पीजी कालेज के छात्रों में गुस्सा

Thu, 21 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती को लेकर पीजी कालेज के छात्रों में गुस्सा
महराजगंज। नगर में बेहिसाब बिजली कटौती को लेकर पीजी कालेज के छात्रों में गुस्सा है। उन्हें मलाल है कि जरूरत के समय भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे पढ़ाई में असुविधा हो रही है। छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और बताया कि रात में अक्सर बिजली कट जाती है, जिससे उमस भरी में परेशानी होती है। छात्रों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रनेता अभिषेक राय ने कहा कि नगर में अघोषित बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। पढ़ाई-लिखाई में परेशानी हो रही है। शाम को पढ़ने वक्त बिजली चली जाती है। कभी लोकल फाल्ट तो कभी रोस्टरिंग के नाम पर बिजली काट दी जाती है। बीते दिनों तो 48 घंटे तक आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई थी। बिजली की आवाजाही से शहर की आधी आबादी परेशान है। उन्होंने कहा कि नगर में किसी भी ट्रांसफार्मर के पास कटऑउट नहीं लगा है। अगर कटऑउट लगा होता तो जिस मुहल्ले में फाल्ट होता, सिर्फ उसी क्षेत्र की बिजली गुल होती। लेकिन कटऑउट न होने से एक साथ सभी लोग परेशान होते हैं। नगर में ढीले व जर्जर तारों को बदलने में विभाग को कोई रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान जितेंद्र यादव, रजनीश सिंह, शरद मिश्रा, अभिषेक पांडेय, नीलेश यादव, राहुल मिश्रा, सूरज यादव, नितेश त्रिपाठी, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed