{"_id":"59b82e314f1c1bf97f8b66e7","slug":"21505242673-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाहना के लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलाहना के लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रिशालपुर भोथहा में बीती रात बकरी से फसल के नुकसान का उलाहना देने पर दो भाइयों के बीच जमकर लाठियां चटकने लगीं। मारपीट में पति-पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी बनकटी के डाक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
मुस्ताक की बकरी उनके भाई सिरताज की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। बीती रात उलाहना देने पर सिरताज और मुस्ताक के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर सुन कर सिरताज की पत्नी मोमिना भी पहुंच गईं। पिटाई से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव के लोगों ने दूरभाष पर सूचना एसओ पुरंदरपुर को दी। मौके पर पहुंचे एसओ ने अपने वाहन से दंपती को सीएचसी बनकटी भेजा। हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इस संबंध में एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।