फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21.5 lakh rupees defrauded by making investments in a fake company

Maharajganj News: फर्जी कंपनी पर में निवेश कराकर 21.5 लाख रुपये की ठगी

Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
21.5 lakh rupees defrauded by making investments in a fake company
महराजगंज। जिले में एक व्यक्ति को फर्जी कंपनी में निवेश के नाम पर 21.5 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। पीड़ित अमरेंद्र कुमार सिंह ने थाना कोठीभार में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ट्रेड आस्था प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन




शिकायत के अनुसार, अमरेंद्र कुमार सिंह, निवासी वार्ड नंबर 06, गोपाल नगर, सिसवा बाजार, थाना कोठीभार ने बताया कि आरोपी विश्वजीत श्रीवास्तव, उनकी पत्नी चंदा श्रीवास्तव और हरिकेश उनके घर आए थे। आरोपियों ने कंपनी में निवेश करने पर अच्छा लाभ और मूल धन कभी भी वापस लेने की सुविधा का लालच दिया। विश्वास में आकर अमरेंद्र ने तीन किस्तों में कुल 21.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए। पहली किस्त 27 अगस्त 2024 को 10 लाख रुपये, दूसरी 20 अगस्त 2024 को 10 लाख रुपये और तीसरी 26 जून 2025 को 1.5 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से कंपनी के खाते में भेजे गए।
विज्ञापन




शुरुआत में आरोपियों ने कुछ महीनों तक लाभ के नाम पर थोड़े पैसे दिए, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया। जब अमरेंद्र ने पूछताछ की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। मूल धन मांगने पर विश्वजीत श्रीवास्तव व चंदा श्रीवास्तव निवासी मकान संख्या 182, वार्ड नंबर 06, लोहिया नगर, थाना कसया, कुशीनगर और हरिकेश, निवासी पिपराघाट अहतमाली, कुशीनगर ने मोबाइल से गालियां दीं और पैसा वापस नहीं करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कंपनी का पता द्रोपदी देवी नियर, आर्म कमेट स्कूल, लक्ष्मीपुर बाबू, तमकुही, कुशीनगर बताया गया है। अमरेंद्र ने थाना कोठीभार के प्रभारी निरीक्षक को शिकायत दी, जिस पर 7 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। कोठीभार थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया की आरोपी विश्वजीत श्रीवास्तव, चंदा श्रीवास्तव और हरिकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed