फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   2128 beneficiaries got the installment of PM Awas

2128 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास का किस्त

Mon, 30 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
2128 beneficiaries got the installment of PM Awas
2128 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास का किस्त
विज्ञापन

वर्चुअल संवाद केे माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने वितरित किया प्रमाणपत्र
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जरूरतमंदों को दिलाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार संकल्पित है। आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जस्रतमंद जागरूक रहें। जिम्मेदार भी आवास विहीन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करें।
ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वर्चुअल संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के 2128 लाभार्थियों को किस्त के रूप में धनराशि जारी करते हुए कही। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विश्वजीत, घिरयानवी देवी, सोमारी देवी, उमेश कृष्ण, संगीता, प्रमिला समेत दस लाभार्थियों को धनराशि का प्रमाणपत्र वितरण किया गया। इस दौरान अपर एसडीएम अविनाश कुमार, परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, अजय जायसवाल, शहर मिशन प्रबंधक आनंदमय त्रिपाठी, लालजी गुप्ता, संतोष पटेल, चंद्रशेखर सिंह, राघवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्र लाभार्थियों व पीएम स्वनिधि के तहत चयनित दुकानदारों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। लाभार्थियों में आकाश, पुनीत, विमलावती, अर्जुन, दिनेश, मैनेजर, दिनेश, ज्ञान प्रकाश, दशरथ, आलम, रमेश शामिल हैं। नौतनवां प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के 15 लाभार्थियों को पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान व अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव ने आवास योजना का प्रमाणपत्र वितरित किया। घुघली, सिसवा के लाभार्थियों को भी आवास व स्वनिधि योजना के लाभ से लाभान्वित किया गया। सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष क प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों में प्रमाणपत्र का वितरण सोमवार को कस्बे में दुर्गा मंदिर परिसर में विधायक बजरंग बहादुर सिंह द्वारा किया गया। विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत सबके सिर पर पक्का छत देने का वादा पूरा किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के माध्यम से लोगों के लिए हाउसिंग फार आल की लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed