फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   211 potential patients were screened in the camp.

Maharajganj News: शिविर में 211 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई

Thu, 14 May 2026 03:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
211 potential patients were screened in the camp.
लगातार दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी है तो डॉक्टर से करें संपर्क
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में जारी 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शास्त्री नगर स्थित एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य टीबी रोग की समय रहते पहचान कर मरीजों को उचित उपचार उपलब्ध कराना और लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करना रहा।
कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 211 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की। जांच के दौरान टीबी के लक्षण पाए जाने पर 41 संभावित मरीजों के सैंपल टीबी एवं एचआईवी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्य ने उपस्थित लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन कम होना, बुखार एवं कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच करानी चाहिए। सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच एवं दवा उपलब्ध कराई जा रही है। कैंप में मीना वर्मा, अनुपम भारती, ज्योति द्विवेदी काउंसलर, प्रेमलता गुप्ता, रवि कुमार लैब टेक्नीशियन, अतुल कुमार दीक्षित टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर, विवेक कुमार गुप्ता जिला पीपीएम समन्वयक, हरिशंकर त्रिपाठी तथा टीआई संस्था से मृदुलना तिवारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed