फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों से हाथ मिलाते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। महदेयां में 79वां वार्षिकोत्सव एवं मेला तीसरे दिन सोमवार को प्रवचन के साथ शुरू हआ। मेले में कुश्ती का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रीय व बाहरी अखाडे़ के पहलवानों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में 20 जोड़ी कुश्ती हुई। मुख्य रूप से मनीष मुजुरी, गोलू खजुरिया, रवि पीपीगंज, नर्वदा रामनगर प्रतियोगिता में विजेता रहे। मेले में झूला, चरखी और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के लिए आकर्षण रहे। ओपी वर्मा ने कहा कि यह मेला क्षेत्र के लोगों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। ग्रामसभा के पूर्व प्रधान रामानंद वर्मा ने कहा कि 79 वर्ष पूर्व गांव के बगल में तालाब की खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति मिली थी, जिसे पूजा-पाठ के बाद क्षेत्रीय समाजसेवी स्वर्गीय शिव जपत सिंह, राम कृपाल वर्मा, दयाशंकर लाल श्रीवास्तव, ओरी सिंह और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों की ओर से वसंत पंचमी के दिन मंदिर का शिलान्यास और भगवन विष्णु की मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन

तभी से वसंत पंचमी के दिन प्रत्येक वर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता है। मेला समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने कहा कि यह मेला क्षेत्र के लोगों के लिए आर्कषण होता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहन सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर व्यास मुनि सिंह, तेज बहादुर पांडेय, गोपीनाथ, उमेश लाल श्रीवास्तव, घनश्याम वर्मा, शत्रुन्जय कुमार सिंह, राजेश कुमार शुक्ल, सुग्रीव चौबे, संतराय, वीरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, गामा प्रसाद, अनिल कुमार और राजेश मणि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed