{"_id":"5b5cbd8a4f1c1b4d748b7837","slug":"201532804490-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफंकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महराजगंज विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफंकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महराजगंज विजेता
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में महराजगंज विजेता
फोटो
संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में संतकरीबनगर रहा उपविजेता
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से आयोजित संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महराजगंज 21 अंक हासिल कर विजेता रहा। 14 अंक हासिल कर संतकबीरनगर उपविजेता बना। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में महराजगंज के जुबेर ने महराजगंज के ही सत्यप्रकाश को सात अंक से शिकस्त दी। जूनियर बालक वर्ग में संतकबीरनगर के विकास ने महराजगंज के अविनाश को 10 अंक से हराकर जीत हासिल की। सीनियर बालक वर्ग में संतकबीरनगर के अंकुर ने कुशीनगर के विजय को 4 अंक से हराया। सब जूनियर बालिका वर्ग में मऊ की अंजली ने महराजगंज की प्रीती को 4 अंकों से हराया। जूनियर बालिका वर्ग में महराजगंज की काजल ने महराजगंज की चंचल को 10 अंक से हराया। सीनियर बालिका वर्ग में महराजगंज की ज्योति ने महराजगंज के ही प्रशंसा को शिकस्त दी। उन्होंने बताया कि फाइनल मैच में विजेता महराजगंज को 21 अंक हासिल हुए वहीं उप विजेता संतकबीर नगर को 14 अंक मिले है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में वाराणसी संकुल के सभी चयनित छात्र छात्राएं 30 जुलाई एवं 1 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय कौशांबी में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।