{"_id":"5b586a884f1c1b27618b6c75","slug":"201532521096-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान यूनियन ने लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान यूनियन ने लगाई पंचायत
Updated Wed, 25 Jul 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने लगाई पंचायत
गन्ना मूल्य भुगतान समेत अन्य मुद्दों की हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक गुट की जिला इकाई की तरफ से बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने पंचायत लगाई गई। इसमें पूर्व में बनी जिला कमेटी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुरेश चंद्र साहनी को जिलाध्यक्ष और रामआशीष को महासचिव नामित किया गया।
पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहें। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जिले के किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान को जल्द नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि इस बार पूरे पूर्वांचल में वर्षा बहुत कम हुई है। किसानों की धान की फसल बर्बाद हो रही है। ऐसे में पूर्वांचल को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए। शासन की ओर से मिलने वाली विधवा, वृद्धा, दिव्यांग आदि योजनाओं के लाभार्थियों का पेंशन अविलंब उनके खाते में भेजे जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र ओझा, मंडल सचिव रमाकांत तिवारी, उमेश दूबे आदि मौजूद रहे।
------------