{"_id":"59b044d04f1c1bed7f8b4732","slug":"201504724176-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल वाहक ट्रको के जाम को लेकर भारत नेपाल अफसरो ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल वाहक ट्रको के जाम को लेकर भारत नेपाल अफसरो ने की चर्चा
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से लेकर भारतीय सीमा के 25 किलोमीटर तक माल वाहक ट्रकों के लंबे जाम को देखते हुए आज भारत नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय सीमा में बैठक कर जाम के निदान पर विचार विमर्श किया।
बुधवार की दोपहर को सोनौली बार्डर पर स्थित भारतीय सीमा के सोनौली पुलिस चौकी पर एसडीएम नौतनवां के नेतृत्व में स्थानीय और नेपाल सीमा के पुलिस और कस्टम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। भारतीय व नेपाली सीमा में बढ़ते ट्रकों के जाम को लेकर अधिकारियों ने तय किया कि अगर दोनों देशों के कस्टम बैरियर 2 घंटे अधिक खोल दिए जाएं तो समस्याओं का समाधान हो सकता है। अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही। अधिकारियों का मानना है कि कस्टम बैरियर रात में दस बजे के बजाए बारह बजे तक खुला रखा जाए तो जाम से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। बैठक में भारतीय सीमा से एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर, सीओ नौतनवा सुरेश कुमार रवि, कस्टम अधीक्षक सोनौली सुधीर त्यागी, अनिल सिंह कोतवाल सोनौली बृजेश कुमार सिंह, एसएसबी सब इंस्पेक्टर राजा मुराद अली, चौकी प्रभारी सोनोली अवधेश नारायण तिवारी और नेपाल की तरफ से कस्टम अधीक्षक भैरहवा साधुराम लामझाने इस्पेक्टर बेलहियां राविन विस्ट समेत भारत नेपाल खुफिया तंत्र के लोग शामिल हुए।