फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20 houses collapsed and 100 cracked due to earthquake in Gorkha

गोरखा में भूकंप से दहशत: झटकों से गिरे 20 मकान... 100 में आई दरार, डर से महिला ने छत से लगाई छलांग

Sun, 22 Oct 2023 04:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 04:29 PM IST
सार

 भूकंप के चार झटकों से गोरखा सहित काठमांडों के आसपास के इलाकों में दशहत है। ललितपुर, धाधिनग, गोरखा, रसुवा काठमांडू घाटी समेत आसपास क्षेत्रों में लोग दशहत में हैं।

विज्ञापन
20 houses collapsed and 100 cracked due to earthquake in Gorkha
भूकंप से मकान गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल धाडिंग जिले के ज्वालामुखीय ग्रामीण नगर पालिका 5 खारी में रविवार सुबह करीब 7:39 बजे भूकंप के चार झटकों से गोरखा सहित काठमांडों के आसपास के इलाकों में दशहत है। लोग घरो से निकल कर बाहर आ गए। दशहरा के पर्व की तैयारी में जुटे लोग भूकंप के कारण काफी दहशत में हैं। ललितपुर, धाधिनग, गोरखा, रसुवा काठमांडू घाटी समेत आसपास क्षेत्रों में लोग दशहत में हैं।

विज्ञापन

एक नहीं तीन बार हिली नेपाल की धरती
रविवार सुबह 7:39 बजे 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का झटका धाडिंग, गोरखा, रसुवा, काठमांडों घाटी समेत आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। इसके बाद सुबह 8:00 बजे, 8:28 बजे और 8:59 बजे क्रमशः 4.2, 4.3 और 4.1 तीव्रता के भूकंप आया, जिनका केंद्र खारी और सल्यंतर था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के बाद खारी, मैदी और सल्यांतर के लोग भाग खड़े हुए। मैदी के स्थानीय निवासी सीताराम अधिकारी के मुताबिक, खारी के कुमालटारी में जमीन फट गई है। 20 मकान गिर गए करीब 100 मकानों में दरारे आ गई है। सुबह सबसे पहले बड़ा झटका लगा। स्थानीय लोगों में काफी दहशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप से एक महिला घायल
धाडिंग में आए भूकंप में गोरखा की एक महिला घायल हो गई। पूजा के बर्तन धोते समय भूकंप आने पर वह दो मंजिला मकान की छत से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। गोरखा नगरपालिका 3 की 30 वर्षीय सरस्वती थापा नरेश्वर भोगतेनी घायल हो गईं।

पुलिस इंस्पेक्टर शेखर खड़का ने बताया कि घायल थापा को गोरखा अस्पताल में सामान्य उपचार के बाद चितवन के पुराने मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। गोरखा के बोरलांग और फ़ुज़ेल में भी कुछ घर भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप माप एवं अनुसंधान केंद्र के प्रमुख लोकविजय अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 7:39 बजे 6.1 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed