फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20 gram panchayats will be illuminated with milky light

Maharajganj News: दुधिया रोशनी से जगमग होंगी 20 ग्राम पंचायतें

Sun, 06 Oct 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
20 gram panchayats will be illuminated with milky light
महराजगंज। जनपद की 20 ग्राम पंचायतें जल्द ही दुधिया रोशनी से जगमगाएंगी। चयनित ग्राम पंचायतों में 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10 लाइटें लगेंगी। शासन से मिले निधि से ये सोलर लाइट उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास एजेंसी की ओर से लगाई जाएंगी। एक सोलर लाइट की कीमत 19,881 रुपये है।
विज्ञापन

बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत जनपद के चयनित 20 ग्राम पंचायतों में सोलर लाइटें लगाईं जाएंगी। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण उर्जा विकास एजेंसी के तहत चयनित प्रत्येक ग्रामपंचायत में लाइटें लगाई जाएंगी। गांवों में लगने वाले सोलर स्ट्रीट लाइट से ग्रामीणों को बिजली विभाग का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। यह सौर्य ऊर्जा से संचालित होगी। सोलर लाइट लगभग 10 मीटर परिधि तक प्रकाश फैलाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा के प्राकृतिक श्रोतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांवों में यूपी नेडा की ओर से गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इससे गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, रात को घर से बाहर निकलने में डर भी नहीं लगेगा। यूपी नेडा के मुताबिक सोलर स्ट्रीट लाइट से पारंपरिक बिजली की बचत के साथ ही कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। यह लाइट स्वत: जलेगी व सूर्योदय के पहले बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए चयनित ग्राम पंचायतें
सोलर स्टीट लाइट लगाए जाने के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में विकास खण्ड मिठौरा के रूद्रपुर व बसंतपुर खुर्द, बृजमनगंज के गुर्चिहा, घुघली के लक्ष्मीपुर, निचलौल के गड़ौरा, नौतनवां के कौवलही, घुघली के भुवनी टोला चुबनी, सदर के सेमरा राजा, निचलौल के मेघौली खुर्द, बलहीखोर, सिसवा के गेरमा, पनियरा के माधोनगर, परतावल के नटवा, घुघली के नेबुइया, फरेंदा के झुनुवा, रूनुवा, सोनबरसा, लक्ष्मीपुर के बेलवा खुर्द, तिनकोनिया नर्सरी और पिपरीहिया में लगाया जाएगा।



20 ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाना है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। तैयारियां पूरी हैं। लाइट और उसके साथ लगने वाले अन्य सामान मंगाया जा रहा है। नवंबर तक सोलर लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

-गोविंद तिवारी, परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed